{"_id":"69f3c63c44933f08b9071e02","slug":"youth-returning-home-by-howrah-superfast-train-missing-not-found-even-after-five-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1305901-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हावड़ा सुपरफास्ट से घर लौट रहा युवक लापता, पांच दिन बाद भी नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हावड़ा सुपरफास्ट से घर लौट रहा युवक लापता, पांच दिन बाद भी नहीं पहुंचा
Fri, 01 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के पिपरड़ाडी गांव निवासी एक युवक ट्रेन से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुरेंद्र यादव ओडिशा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। छुट्टी लेकर वह कोलकाता पहुंचे और वहां से रविवार को हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। परिजनों के मुताबिक, उसी दिन उनकी आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। पांच दिन बीत जाने के बावजूद सुरेंद्र घर नहीं पहुंचे, जिससे परिवार में चिंता बढ़ गई है। परिजन कोलकाता जाकर रेलवे पुलिस से संपर्क करने की तैयारी में हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला रेलवे क्षेत्र का है, इसलिए संबंधित एजेंसी को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन