{"_id":"5ec128e53c6e44675c1ac68a","slug":"youth-reached-gorakhpur-by-cycling-from-bihar-due-to-medicine-for-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3.0: बहन की दवा के लिए बिहार से साइकिल चलाकर गोरखपुर पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3.0: बहन की दवा के लिए बिहार से साइकिल चलाकर गोरखपुर पहुंचा युवक
Sun, 17 May 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
बीमार बहन की दवा लेने बिहार से साइकिल चलाकर गोरखपुर आया छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार बहन की जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन में भी बिहार से गोरखपुर आ गया। करीब 250 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। पहले गोरखपुर आया, फिर गोरखपुर में दवा खरीदकर बहन तक पहुंचाया।
शनिवार की दोपहर एक तीस वर्षीय युवक साइकिल से गोरखपुर के खोराबार स्थित सूबाबाजार कस्बे में पहुंचा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू कुमार राम बताया। साथ ही कहा कि शादीशुदा बहन रूबी देवी को 19 जून 2019 को गोरखपुर के पैडलेगंज स्थित रचित हॉस्पिटल में ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था।
पिछले पांच दिन से दवाएं समाप्त हो गईं। कोई दवा लाने वाला नहीं था, लिहाजा सोनू कुमार ने खुद गोरखपुर आकर दवा ले जाने की ठान ली। शनिवार की भोर में चार बजे वह साइकिल से घर से निकला।
विज्ञापन
बिहार की सरहद पार कर फोरलेन होते हुए वह कुशीनगर फिर दोपहर बारह बजे गोरखपुर पहुंचा। हॉस्पिटल जाकर दवा ली और फिर वापस बिहार के लिए निकल गया।