फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth not known wife sent to jail on charges of kidnapping

Gorakhpur News: युवक का पता नहीं, अपहरण के आरोप में पत्नी को भेजा जेल

Tue, 10 Jan 2023 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला बड़ी जमुनहिया निवासी गंगासागर ने गुलरिहा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 15 सितंबर 2021 को उनका भाई विद्यासागर घर से बाइक लेकर निकला और वापस नहीं आया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Youth not known wife sent to jail on charges of kidnapping
गिरफ्तार चंदा निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके से 15 महीने पहले लापता हुए विद्यासागर (33) का पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी। नामजद केस के आधार पर पत्नी चंदा निषाद को आरोपी बनाकर पुलिस ने सोमवार को जेल भिजवा दिया। हालांकि, पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि आरोपी कहां है, जिंदा भी है या नहीं?

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला बड़ी जमुनहिया निवासी गंगासागर ने गुलरिहा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 15 सितंबर 2021 को उनका भाई विद्यासागर घर से बाइक लेकर निकला और वापस नहीं आया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। पत्नी चंदा निषाद, उसके दोस्त प्रमोद व एक अन्य को आरोपी बनाया गया। विवेचना के दौरान आपराधिक साजिश रचने की धारा भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हत्या कारित करने के नीयत से पत्नी ने विद्यासागर का अपहरण कराया। इसी आरोप में पुलिस ने आरोपी बनाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाघागाड़ा के पास बरामद हुई थी बाइक

विद्यासागर अपनी बाइक से घर से निकला था। जांच के दौरान पुलिस को उसकी बाइक लावारिस हाल में बाघागाड़ा के पास मिली थी, लेकिन विद्यासागर का पता नहीं चल पाया था। इस मामले की जांच में लापरवाही पर तब एसएसपी रहे विपिन ताडा ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था।

दो साल का बच्चा भी मां के साथ जेल गया
गुलरिहा पुलिस ने विद्यासागर के अपहरण के आरोप में पत्नी चंदा को जेल भेजा है। उसके साथ ही दो साल का मासूम भी जेल गया। दरअसल, बच्चे की उम्र कम होने पर और उसके परवरिश की व्यवस्था न होने पर नियम है कि मां के साथ ही उसे भी रखा जाए, इसी के तहत दो साल का बच्चा भी मां के साथ जेल गया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि जांच के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। विद्यासागर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed