फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man living in live-in relationship committed suicide in gorakhpur

Gorakhpur: 'मेरे फोन को रिकॉर्ड कर लो, उनको छोड़ना नहीं' कहकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने दी जान

Sun, 31 Jul 2022 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jul 2022 02:09 PM IST
सार

गोरखपुर में तीन साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने खुदकुशी से पहले अपने घरवालों को फोन करके चौंकाने वाली बात बताई। 

विज्ञापन
Young man living in live-in relationship committed suicide in gorakhpur
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहपुर इलाके में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार रात उसने भाई को फोन कर महिला, उसकी बहन व बहनोई के प्रताड़ना की बात बताई थी। उसने खुदकुशी की बात भी कही थी, जिस पर घरवालों ने समझाया था, लेकिन खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के कृष्णा नगर कॉलोनी में बृजमोहन यादव तीन साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। विवाद होने के बाद महिला ने उसके खिलाफ शाहपुर व महिला थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद ही मनमुटाव बढ़ गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात बृजमोहन ने अपने बड़े भाई कृष्ण मोहन को फोन कर बताया कि महिला व उसकी बहन, बहनोई की प्रताड़ना से आजिज आकर जान दे रहा हूं। मेरे फोन को रिकॉर्ड कर लो, उनको छोड़ना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मामले जानकारी देने के बाद कृष्ण मोहन कमरे में पहुंचे तो बृजमोहन अचेत पड़ा था। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed