{"_id":"6ad68922d8e1cb9f9e0210b1","slug":"youth-killed-three-injured-in-collision-with-a-trailer-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1491481-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में हरनहीं-भगवानपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चुन्नू तिवारी (45) की मौत हो गई।
हादसा भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लिंक एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
वहां इलाज के दौरान कुशीनगर के रामकोला निवासी चुन्नू तिवारी ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुशीनगर के पडरौना निवासी बिहारी (43), भीष्म (24) और देवरिया के गौरी बाजार निवासी बालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद