{"_id":"63c24eb2b530225f111ba1b7","slug":"youth-kidnapped-and-beaten-in-gorakhpur-thrown-into-pond-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को अगवा कर पीटा, तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को अगवा कर पीटा, तालाब में फेंका
Sat, 14 Jan 2023 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:11 PM IST
सार
चिलुआताल क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास गमछे से हाथ बांधकर बेल्ट से मारा पीटा गया और फिर तालाब में फेंक दिया गया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे निकालकर घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। इसी दौरान कुछ लोग पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर चलाते हुए धमकी दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले केगुलरिहा इलाके से बृहस्पतिवार रात अस्पताल कर्मी के भतीजे को कार में अगवा कर मारने पीटने और फिर तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित के घर पर चढ़कर आरोपियों ने ईंट-पत्थर भी फेंके और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी अजय चौधरी कॉलेज के आवास टाइप एक नंबर 47 में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रात लगभग आठ बजे अजय चौधरी का भतीजा दीपक चौधरी सामान लेने मेडिकल कॉलेज गेट पर गया था। दक्षिणी गेट के बगल में दुर्गा मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी काले रंग की कार में फतेहपुर निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और गाड़ी के पास बुलाया और जबरियां गाड़ी में बैठा लिया। शोर मचाने पर सीने पर पिस्टल लगा कर मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
इसके चिलुआताल क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास गमछे से हाथ बांधकर बेल्ट से मारा पीटा गया और फिर तालाब में फेंक दिया गया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे निकालकर घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। इसी दौरान कुछ लोग पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर चलाते हुए धमकी दिए। पीड़ित ने गुलरिहा व चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी है।