फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth injured in fight dies, villagers block road

Gorakhpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 10 Nov 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight dies, villagers block road
शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बांसगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम सैरो बनटोला में छह नवंबर को हुई मारपीट में घायल सुरेंद्र यादव (55) की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर जाम लगाकर उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे सीओ बांसगांव ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इधर, सुरेंद्र की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परशुराम यादव, मुन्नी देवी, गीता देवी, सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव में ग्राम निधि से सुरेंद्र यादव के मकान के सामने आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। छह नवंबर को गांव के ही परशुराम यादव, सुरेंद्र यादव, मुन्नी देवी और गीता देवी सड़क को क्षतिग्रस्त करने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी काट रहे थे। इसका विरोध जब सुरेंद्र यादव ने किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सुरेंद्र के सिर को पोल से बार-बार टकराया, जब तक कि वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग निकले थे। घायल अवस्था में पत्नी संगीता देवी ने ग्रामीणों की मदद से सुरेंद्र को सावित्री नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की शनिवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
- अनुज कुमार सिंह, सीओ बांसगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed