गोरखपुर: मारपीट में घायल युवक की मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज
थानेदार गौरव कन्नौजिया ने कहा कि दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, दो और की गिरफ्तारी कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके के रतनपुरा गांव में 17 अप्रैल को बच्चों के विवाद में हुए मारपीट में घायल भागीरथी (40) की लखनऊ में सात मई की रात मौत हो गई। 18 अप्रैल को पुलिस ने भागीरथी पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों पर मारपीट, बलवा, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने चार आरोपियों अंकुर कुमार, सुशील, तिलकधारी और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि धारा बढ़ाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें भागीरथी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। सेहत में सुधार नहीं हुआ और सात मई की रात में मौत हो गई।
ऑटो चलाते थे भागीरथी, आर्थिक मदद की मांग
भागीरथी ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। बच्चे सभी छोटे हैं और उनकी पढ़ाई भी अधर में हो गई। पत्नी संगीता, बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की मांग की है।
थानेदार गौरव कन्नौजिया ने कहा कि दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, दो और की गिरफ्तारी कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।