फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth held hostage and beaten for remarks on social media accused arrested

Gorakhpur: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर युवक को बंधक बनाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Youth held hostage and beaten for remarks on social media accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के विवाद में बुधवार को गांव के युवक पवन ओझा की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान बालेंदु ओझा के बेटे राहुल ओझा ने पवन को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


पिटाई की सूचना पर पवन की मां बेटे को छोड़ने की गुहार लेकर पहुंचीं तो बालेंदु की लाइसेंसी रायफल से राहुल ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने राहुल ओझा पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रायफल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, असवनपार निवासी पूर्व प्रधान बालेंदु के पुत्र राहुल ओझा का तीन दिन पहले गांव के पवन ओझा से सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। चौराहे पर विवाद होने पर गांव के लोगों के बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। बुधवार सुबह छह बजे पवन ओझा खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने पुरानी रंजिश को लेकर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पवन को अपने घर की चहारदीवारी में खींच लिया और बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी होने पर पवन की मां पूर्व प्रधान के घर बेटे को छोड़ने की गुहार लेकर गईं। इससे नाराज राहुल ने लाइसेंसी रायफल से घर की छत पर चढ़कर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मां संध्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, पूर्व प्रधान बालेंदु ने भी तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पवन व उसके साथियों ने मारपीट कर अवैध असलहे से फायरिंग की है।


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed