{"_id":"65f3836b7eb53f454301d574","slug":"youth-from-gorakhpur-changed-his-name-to-get-passport-made-to-live-in-thailand-gorakhpur-news-r-7-1-noi1016-497358-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थाईलैंड में रहने के लिए युवक ने नाम बदलकर बनवाया पासपोर्ट- ऐसे आया पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थाईलैंड में रहने के लिए युवक ने नाम बदलकर बनवाया पासपोर्ट- ऐसे आया पकड़ में
Fri, 15 Mar 2024 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:25 AM IST
सार
पवन कुमार त्रिपाठी के नाम से जारी पासपोर्ट के जरिये वह पहले थाईलैंड में रहता था। वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद वह अवैध रूप से थाईलैंड में रह रहा था। इस वजह से उसके पासपोर्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया और उसे भारत में निर्वासित कर दिया गया। लेकिन वह फिर से थाईलैंड जाने की ठानी और फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विस्तार
नई दिल्ली। थाईलैंड में अवैध रूप से रहने के दौरान गोरखपुर के एक को युवक ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। लिहाजा युवक अब उस पासपोर्ट पर दोबारा थाईलैंड नहीं जा सकता था। युवक ने भी आधार कार्ड में नाम पता बदलकर दूसरा पासपोर्ट ही बनवा लिया, लेकिन उसकी यह चालबाजी आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान धरी रह गई। अधिकारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पवन कुमार तिवारी नाम का एक युवक थाईलैंड जाने के लिए 10 मार्च की रात हवाई अड्डा पहुंचा। उसका स्पाइस जेट के विमान में टिकट था। युवक इमिग्रेशन मंजूरी के लिए अधिकारियों के पास गया। कागजात की जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि युवक के पास दो नाम से पासपोर्ट है। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका असली नाम पवन कुमार त्रिपाठी है। वह मूलत: गांव बसावनपुर गोरखपुर यूपी का रहने वाला है। वह पवन कुमार त्रिपाठी के नाम से जारी पासपोर्ट के जरिये वह पहले थाईलैंड में रहता था। वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद वह अवैध रूप से थाईलैंड में रह रहा था। इस वजह से उसके पासपोर्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया और उसे भारत में निर्वासित कर दिया गया। लेकिन वह फिर से थाईलैंड जाने की ठानी।
इसके लिए वह अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि और अपना व अपने पिता का नाम बदल दिया। उसने बताया कि इस आधार कार्ड के जरिए उसने पवन कुमार तिवारी के नाम से पासपोर्ट हासिल कर लिया। जिसकी मदद से वह थाईलैंड जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा। अधिकारियों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।