{"_id":"699b6f67c868e298920fb67a","slug":"youth-festival-and-exhibition-inaugurated-at-gangotri-devi-womens-pg-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1237833-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षा तभी सार्थक जब वह जीवन से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षा तभी सार्थक जब वह जीवन से जुड़े
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह जीवन से जुड़ती है। आज छात्राओं के लिए हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।
वह रविवार को गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कुलपति ने विज्ञान एवं गृह विज्ञान की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्राओं को व्यावहारिक दृष्टि प्रदान करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती है।
डीडीयू के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह और राजनीतिशास्त्र की प्रो. विनीता पाठक ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित किया। कॉलेज की संरक्षक रीना त्रिपाठी ने कहा कि बेटियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता सिद्ध कर सकती हैं। प्रबंध निदेशक आशुतोष मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। प्राचार्य डॉ. गौरी पांडेय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. प्रत्या उपाध्याय, डॉ. रेनू गौर, डॉ सुषमा मिश्रा, तृप्ति सिंह, शिवांगी त्रिपाठी, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. शीला त्रिपाठी, डॉ. सीमा श्रीवास्तव व लौरिटा याकूब आदि मौजूद रहीं।