{"_id":"64e7c2eb34ea532f010f7844","slug":"youth-doing-the-work-of-indianisation-shahi-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-283034-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयकरण का कार्य कर रहा युवा : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीयकरण का कार्य कर रहा युवा : शाही
Fri, 25 Aug 2023 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि स्वतंत्र भारत के अमृत महोत्सव से संबंधित कालखंड की पृष्ठभूमि में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन कराना एक सराहनीय प्रयास है। यह व्याख्यानमाला भारत के आध्यात्मिक चेतना एवं गौरव मूल्यों को रेखांकित करती है। आज का युवा स्वतंत्र भारत में भारतीयकरण के संदर्भ में कार्य कर रहा है।
डॉ. शाही दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा का उद्देश्य यह है कि ज्ञानवान, संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण हो, जो भारत के निर्माण में सहयोग करे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने नाथ पंथ की शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत के गुरुकुलों में व्यक्तित्व के निर्माण की शिक्षा दी जाती थी। समरसता मूलक शिक्षा का जो संकल्पना महंत दिग्विजयनाथ जी ने ली थी वह रूप इस समय प्रदर्शित हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक शाही तथा आभार ज्ञापन प्रो. शुभ्रा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर गोविवि शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शोभा गौड़, प्रो. सुषमा पांडेय मौजूद रहीं।