{"_id":"65aefc3c7c2d06b25d032717","slug":"youth-dies-in-road-accident-three-companions-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-442166-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन साथी घायल
विज्ञापन
- घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, वाहन चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके तीन साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के रंजीत निषाद (19) पुत्र जय गोविंद, बंशीधर निषाद (22) पुत्र राजू, किशन निषाद (16) पुत्र बुच्चुन तथा कन्हैया निषाद (14) पुत्र शेखर सोमवार की सुबह करीब सात बजे शौच करने जा रहे थे। जीतपुर के सामने कौड़ीराम की ओर से गलत दिशा से आ रहे वाहन ने चारों को ठोकर मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने रंजीत निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बंशीधर की हालत काफी गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में किशन और कन्हैया का इलाज चल रहा है।