{"_id":"643d781e68b07c3ba00c7e95","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-taking-bath-in-river-na-news-c-7-1-130037-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत
Mon, 17 Apr 2023 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
आकाश सिंह का फाईल फोटो
लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गांव का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर /लार। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के पास सरयू नदी में स्नान करते समय रविवार को सांय काल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। सोमवार की दोपहर में गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद कर लिया गया।
लार थाना क्षेत्र के बावनपाली वासुदेव गांव निवासी आकाश सिंह पुत्र अरविंद सिंह उम्र 20 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ रविवार को सांय सरयू नदी मे स्नान करने, बलिया जनपद के मुजौना गांव के समीप पहुंच गया और नदी मे स्नान करते समय डूब गया।साथ गए साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना परिजनो को दी। परिजनों ने बलिया जनपद के उभांव थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। रात होने के चलते खोजबीन नही हो सकी, परिजन घर लौट गए। सोमवार को उभांव पुलिस और गोताखोरो के साथ छह घंटे तक खोज बीन की उसके बाद अकाश का शव मईल थाना क्षेत्र के बलिया गांव के तरफ सरयू नदी में मिला ।परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। मृत के पिता अरविंद सिंह उत्तराखंड प्रांत के रुद्रपुर मे परिवार सहित रहकर नौकरी करते हैं। मृतक का बड़ा भाई विकास और छोटी बहन लाली है। तीन दिन पहले मृतक अकाश परिवार के साथ घर आया था ।मौत की खबर सुन कर माता दुर्गावती बदहवास हो गई। परिजनों में चिखपुकार मच गया। मईल थाना के उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि शव को संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है। वहीं लार एसओ ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली थी।