{"_id":"64aff4171752437053029815","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-canal-at-kushinagar-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलती से काम तमाम: खाकर गए टहलने, पुलिया पर सोएं, करवट बदलते ही नहर में गिरे और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलती से काम तमाम: खाकर गए टहलने, पुलिया पर सोएं, करवट बदलते ही नहर में गिरे और...
Thu, 13 Jul 2023 06:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:24 PM IST
सार
डिघवा पट्टी निवासी मैनुद्दीन (30) बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद गांव के पास नहर की तरफ टहलने गए थे। वह नहर के पुल पर लेटकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद उनकी आंख लग गई। नींद में करवट बदलने के दौरान वह पुल से नहर में गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव डिघवापट्टी में बुधवार की देर शाम एक युवक नहर में गिर गया। मौजूद युवकों ने उन्हें नगर में गिरते देखकर शोर मचाया। वहां जुटे गांव के लोगों ने काफी खोजबीन के बाद उन्हें नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उनके शव को दफना दिया।
डिघवा पट्टी निवासी मैनुद्दीन (30) बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद गांव के पास नहर की तरफ टहलने गए थे। वह नहर के पुल पर लेटकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद उनकी आंख लग गई। नींद में करवट बदलने के दौरान वह पुल से नहर में गिर गए।
इसे भी पढ़ें: गांव से आए, मेडिकल कॉलेज के पास ठेले लगाए, मरीज बेचकर बन गए आलीशान बंगलों के मालिक
विज्ञापन
वहां मौजूद युवकों ने उन्हें नहर में गिरते देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों नगर में उतरकर उनकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें नहर के पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उनके शव को दफना दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।