फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth crushed to death by sand laden truck

Gorakhpur News: फाइल फोटो बेलघाट में बालू लदे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by sand laden truck
समहुतापुर गांव में धड़ल्ले से हो रहा बालू खनन, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलघाट इलाके के समहुतापुर गांव में खनन के बाद बालू लादकर जा रहे ट्रक से कुचलकर समरजीत (40) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बालू खनन को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आए दिन यहां ओवरलोड ट्रक चलने से हादसे हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, समहुतापुर गांव के समरजीत बुधवार रात 11 बजे के करीब शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इस दौरान बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा के दौरान तेज आवाज होते ग्रामीण एकजुट हो गए और पिटाई कर चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात की तो परिजन तैयार नहीं हो रहे थे। काफी समझाने के बाद पत्नी उषा से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कैंपियरगंज क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी हरिनाथ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि समहुतापुर कटया बंधे के नीचे बालू खनन से आसपास के ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं। ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होने से जहां सड़कों की स्थिति दयनीय होती जा रही हैं। वहीं पर समहुतापुर कटया गांव के बीच किए गए बालू स्टोरेज से ग्रामीणों का रहना दुश्वार हो गया है। एसपी साउथ अरुण कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
---------


ओवरलोड चलते हैं वाहन



मुख्य मार्ग पर ओवरलोड ट्रक चलने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। इनकी रफ्तार इतनी होती है कि खुद को बचाना पड़ता है, नहीं तो यह तो कुचलकर चले जाएंगे। आए दिन इनकी वजह से हादसे हो जाते हैं।

- रामस्वरूप, समहुतापुर



शिकायत पर भी नहीं होती कार्रवाई



आए दिन ओवरलोड ट्रक की वजह से हादसे होते हैं। छोटे हादसे होने पर पता ही नहीं चल पाता। शिकायत पर कार्रवाई कभी नहीं होती है। हमेशा शिकायत करने पर यही बताया जाता है कि पट्टा है और इसे रोका नहीं जा सकता है।


- दिनेश कुमार गुप्ता, रतनपुरा



ट्रक की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया मुख्य मार्ग

ओवरलोड ट्रकों चलने की वजह से मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे चलने में मुश्किल होती है। स्थानीय लोग बताते हैं, शाहपुर-बेलघाट और बेलघाट-कम्हरिया रोड पर सर्वाधिक ट्रकों का आना जाना होता है। इस वजह से परेशानी होती है। घर से बच्चों के निकलने पर परिजन परेशान हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि अभी कुछ महीने पहले ही ट्रक हादसे से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed