फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth commits suicide after dispute with wife in Gorakhpur

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, घर में ही फंदे से लटकती मिली लाश

Thu, 16 Mar 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 01:02 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Youth commits suicide after dispute with wife in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के शास्त्रीनगर में मंगलवार देर रात अरुण कुमार उर्फ पप्पू (35) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि रात में अरुण का पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के शास्त्रीनगर निवासी अरुण कुमार उर्फ पप्पू मोबाइल रिपोयरिंग का काम करते थे। मंगलवार रात पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह रात करीब 12.30 बजे अलग कमरे में सोने चले गए। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बीत जाने के बाद जब कोई हरकत नहीं हुई तो परिवार के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद कमरे के पास जाकर आवाज दी गई तो अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अरुण पंखे से फंदा लगाकर लटके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed