{"_id":"6a7a41fec5ceef7926061097","slug":"youth-collapses-in-police-station-toilet-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1414350-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई पर केस: पिटाई की शिकायत लेकर थाने आया था विश्वजीत, शौचालय में गश खाकर गिरा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई पर केस: पिटाई की शिकायत लेकर थाने आया था विश्वजीत, शौचालय में गश खाकर गिरा, हुई मौत
Tue, 11 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:56 AM IST
सार
सोमवार को पुलिस ने विश्वजीत और सचिन को थाने बुलाया था। दोनों से विवाद के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी बीच विश्वजीत शौचालय जाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। पुलिस उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक विश्वजीत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के उस्का गांव निवासी विश्वजीत (38) सोमवार को थाने के शौचालय में अचानक बेहोश होकर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे सीएचसी पिपरौली ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार दिन पहले शराब पीने के दौरान चचेरे भाई से विवाद के बाद उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
रविवार को विश्वजीत ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले विश्वजीत अपने चचेरे भाई सचिन के साथ शराब पीने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सचिन ने विश्वजीत की पिटाई कर दी। इसके बाद से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार को उसने गीडा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की थी। सोमवार को पुलिस ने विश्वजीत और सचिन को थाने बुलाया था।
दोनों से विवाद के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी बीच विश्वजीत शौचालय जाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। पुलिस उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विश्वजीत के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे थाने से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शराब की लत से परेशान था परिवार
परिजनों के अनुसार, विश्वजीत शराब पीने का आदी था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने उसे शराब से दूर रहने की सलाह दी थी। बताया गया कि सचिन और विश्वजीत अक्सर साथ में शराब पीने जाते थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था विश्वजीत
विश्वजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी बिहार में हुई थी। उसका चार वर्षीय बेटा है। परिजनों के मुताबिक विश्वजीत की शराब पीने की आदत से परेशान होकर पत्नी करीब एक वर्ष से बेटे के साथ मायके में रह रही थी।