फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth brutally beaten; attack alleged to be in retaliation for opposing cattle smuggling.

Gorakhpur News: युवक को बुरी तरह से पीटा, पशु तस्करी का विरोध करने पर हमले का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth brutally beaten; attack alleged to be in retaliation for opposing cattle smuggling.
चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पशु तस्करी का विरोध करने पर हमला किया गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर परिजन और पुलिस के दावों में अंतर है।
विज्ञापन

घायल रामकरन यादव के भाई ईश्वर यादव का आरोप है कि वह दियारा क्षेत्र में खेत देखने गए थे। इस दौरान सरयू नदी किनारे 8-10 लोग स्टीमर से पशु ले जा रहे थे, जिनमें उनके भाई की भैंस भी शामिल थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर रामकरन मौके पर पहुंचे और पशु तस्करी का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और अधमरा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि घटना के संबंध में तहरीर देने के बावजूद एक दिन बीत जाने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इससे नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़हलगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस तहरीर बदलने का दबाव बना रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बड़हलगंज के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट की घटना में दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पशु तस्करी का आरोप निराधार है। फिलहाल घायल युवक का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed