फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth brought in custody attempted suicide in basti

बस्ती: अभिरक्षा में लाए गए युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, इस मामले में लाया गया था थाने

Wed, 18 Aug 2021 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Aug 2021 04:47 PM IST
सार

युवक रामविलास चौरसिया खतरे से बाहर है। घटना एवं आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Youth brought in custody attempted suicide in basti
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के एक छेड़खानी के मामले के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान पकड़कर थाने ले आई। रात में युवक ने शौचालय में जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

विज्ञापन


आनन-फानन उसे सीएचसी रुधौली और वहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि युवक रामविलास चौरसिया खतरे से बाहर है। घटना एवं आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र का 28 वर्षीय राम विलास चौरसिया छेड़खानी के एक मुकदमे में मुख्य आरोपी है। मंगलवार की देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इतने में डुमरियागंज रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसने शौचालय जाने का बहाना किया तो पुलिस ने उसे कार्यालय के बगल स्थित सार्वजनिक शौचालय में भेज दिया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो मौके पर मौजूद संतरी ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी।


दरवाजा तोड़कर पुलिस शौचालय के अंदर घुसी तो आरोपी युवक शौचालय में बेहोश पड़ा था। उसके गले पर घाव के निशान व उसके पास ब्लड पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed