{"_id":"64904eae283391a3d607a084","slug":"youth-beaten-up-for-protesting-against-printing-more-money-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-212572-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रिंट से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रिंट से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
- सहजनवां इलाके की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। इलाके के बनौली गांव में देसी शराब की दुकान पर प्रिंट से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर बनकटिया निवासी राजगीर नारद निषाद को मुनीम ने बेटे संग मिलकर पीट दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस युवक की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नारद निषाद राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रविवार शाम बनौली स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदे और 60 रुपये दिया। शराब की कीमत 54 रुपये ही है, इस वजह से नारद ने छह रुपये वापस मांगा। आरोप है कि इस पर मुनीम का बेटा भी आ गया और पिता-पुत्र ने नारद की पिटाई कर दी। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।