फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth beaten up at BRD Medical College

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में युवक से मारपीट

Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up at BRD Medical College
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को बाहर के एक दुकानदार ने मरीज के तीमारदार से मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के परसिया जौरहर निवासी नागेंद्र साहनी अपनी दादी मेवाती देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में करा रहे हैं। सोमवार को इलाज कर रहे चिकित्सक ने उन्हें एक पन्ने की फोटोकॉपी कराने के लिए दिया। नागेंद्र फोटोकॉपी कराने गेट के पास पुलिस चौकी के बगल में स्थित फोटोकॉपी की दुकान पर पहुंचे। फोटोकॉपी कराने के बाद जब वह लौट रहे थे, तभी बाबा राघव दास की प्रतिमा के पास संबंधित दुकानदार ने रोक लिया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने नागेंद्र के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इस संबंध में नागेंद्र की पत्नी ममता साहनी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed