फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth murdered over a dispute involving ₹400; the altercation was over illicit liquor.

कच्ची शराब का विवाद बना जानलेवा: 400 रुपये के लिए युवक का कत्ल, बकाए को लेकर हुआ विवाद; पीट-पीटकर की हत्या

Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा/भटहट
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा/भटहट Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
सार

शनिवार शाम करीब पांच बजे मेवालाल अपने नौ वर्षीय बेटे अंश व दामाद दिलीप के साथ चिकन लेने रोहुआ घाट गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल सखनी टोला रोहुआ निवासी आरोपी कच्ची शराब बनाकर बेचता है। आरोप है कि मेवालाल ने वहां शराब पी थी। इसी दौरान 400 रुपये के बकाए को लेकर आरोपी से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Youth murdered over a dispute involving ₹400; the altercation was over illicit liquor.
मृतक मेवालाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी टोला रोहुआ में शनिवार शाम कच्ची शराब के 400 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा टोला सेंदुअहवा निवासी मेवालाल प्रजापति (38) के रूप में हुई है। पत्नी राजमती के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे मेवालाल अपने नौ वर्षीय बेटे अंश व दामाद दिलीप के साथ चिकन लेने रोहुआ घाट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जंगल सखनी टोला रोहुआ निवासी आरोपी कच्ची शराब बनाकर बेचता है। आरोप है कि मेवालाल ने वहां शराब पी थी। इसी दौरान 400 रुपये के बकाए को लेकर आरोपी से विवाद हो गया। पत्नी का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ने मेवालाल को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

उस समय उनका बेटा और दामाद भी मौके पर मौजूद थे। मारपीट के बाद मेवालाल किसी तरह अपने घर पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर महराजगंज जिले के पनियरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। घटनास्थल गुलरिहा थाना क्षेत्र में होने के कारण बाद में गुलरिहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।

मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार पालते थे मेवालाल
मेवालाल प्रजापति मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी राजमती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में नौ साल का बेटा अंश और चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर की जिम्मेदारियां संभालने वाले मेवालाल की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed