फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth beaten to death in Rampur karkhana of Deoria

दर्दनाक: युवक की पीटकर हत्या, पिता के शव पर सभी को बिलखता देख रोने लगी दो साल की आशी, मंजर देख रो पड़े ग्रामीण

Sat, 09 Sep 2023 10:02 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Sep 2023 10:02 AM IST
सार

काम निपटाकर अजय घर वापस लौट रहे थे। गांव के बाहर देवरिया हाटा मार्ग पर श्री कृष्ण पंडाल बना हुआ था। आरोप है कि पंडाल के पास पहुंचते ही लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। थोड़ी ही देर बाद आरोपियों ने अजय को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Rampur karkhana of Deoria
अजय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक वर्कशॉप मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बात की सूचना मिलते गांव में तनाव का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर मौका देख आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिशनपुर तिवारी टोला गांव निवासी अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र उपेंद्र कुमार एक ई रिक्शा वर्कशॉप के मैनेजर थे। शुक्रवार की रात वह कामकाज निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। गांव के बाहर देवरिया हाटा मार्ग पर श्री कृष्ण पंडाल बना हुआ था। आरोप है कि पंडाल के पास पहुंचते ही लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। थोड़ी ही देर बाद आरोपियों ने अजय को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले खोराबार में उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर वापस आए। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दो साल की मासूम आशी का चीत्कार देख रो पड़े ग्रामीण
विशुनपुरा तिवारी टोला निवासी अजय कुमार तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मौत की जानकारी मिलते ही मां निर्मला देवी, भाई अभय कुमार, बहन सोनाक्षी और पत्नी अर्चना दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक की दो साल की बेटी मासूम आशी शनिवार को पापा-पापा कहते हुए सिसकने लगी। उसका रोना देख सांत्वना देने पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सबका रोना देख मासूम खुद चीत्कार कर उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed