फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth attacked with knives in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक पर चाकुओं से हमला, एक हफ्ते पहले हुआ था विवाद

Tue, 03 Jan 2023 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Jan 2023 10:34 AM IST
सार

 इंद्रानगर निवासी प्रिंस पासवान (22) का एक सप्ताह पहले तारामंडल के युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान गाड़ी का शीशा भी टूट गया था। सोमवार को वह तारामंडल क्षेत्र में किसी काम से गया था तो उसपर हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
Youth attacked with knives in Gorakhpur
घायल प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल में सोमवार देर शाम मनबढ़ों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर ताबड़तोड़ कई जगह घाव होने की वजह युवक घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर है कि पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, इंद्रानगर निवासी प्रिंस पासवान (22) का एक सप्ताह पहले तारामंडल के युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान गाड़ी का शीशा भी टूट गया था। सोमवार को वह तारामंडल क्षेत्र में किसी काम से गया था तो उसपर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


चार पहिया से आए पांच से सात लोगों ने उसे घेर लिया और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह घाव होने की वजह से प्रिंस जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। शोर सुनकर राहगीर रुके तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed