फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth attacked with ax in land dispute

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with ax in land dispute
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा में जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आठ के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा एवं हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी महाकाल ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा निवासी सुरेश चंद का कहना है कि घर का दरवाजा लटक गया था, जिसे बृहस्पतिवार की सुबह अपने बेटे आनंद के साथ ठीक करवा रहे थे। आरोप है कि गांव के रहने वाले अमन, संजय, रामभजन, दिलीप, रामहित, अभीष, दो भाई राहुल व बृजेश घर में घुस गए।
विज्ञापन

रामभजन ने आनंद का हाथ पकड़ लिया और अमन ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के रामभजन का कहना है कि जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed