{"_id":"6a2f0d4f354e5bf1d2055352","slug":"youth-attacked-while-on-his-way-to-collect-payment-for-milk-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1353510-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूध का पैसा लेने जा रहे युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूध का पैसा लेने जा रहे युवक पर हमला
Mon, 15 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शनिवार रात एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उसे पहले सीएचसी गोला, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
फत्तेपुर निवासी सन्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उसका भाई रितेश यादव दूध का बकाया पैसा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव की गुड्डी देवी ने उसपर लाठी चला दिया। इसके बाद आर्यन यादव, आदित्य, धीरज यादव, शुभम, प्रवेश यादव और कौशल यादव ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कोतवाल सीपी पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।