{"_id":"63468103ed2c5526077ae70a","slug":"youth-attacked-the-soldier-with-a-knife-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सिपाही पर युवकों ने किया चाकू से हमला, हिरासत में तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सिपाही पर युवकों ने किया चाकू से हमला, हिरासत में तीन आरोपी
Wed, 12 Oct 2022 02:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:25 PM IST
सार
एसएचओ कसया डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य की तलाश जारी है। दशहरा/ मेला मूर्ति विसर्जन के दौरान अनावश्यक रूप से रास्ता जाम न करें, शांति व्यवस्था से मूर्ति विसर्जन करने की बात को लेकर गोलू तिवारी नाम के युवक से कहासुनी हुई थी। तब गोलू ने सिपाही की वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
घायल सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे के समीप मंगलवार की देर शाम पडरौना से कसया बाजार जा रहे एक सिपाही पर युवकों ने हमला कर दिया। सिपाही को पीटकर युवकों ने चाकू चला दिया। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर युवक भाग गए। घायल सिपाही ने कसया सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने में तहरीर दी। इस मामले तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाने में तहरीर देकर कांस्टेबल आरिफ अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी ने बताया कि उनकी तैनाती पुलिस लाइन पडरौना में है। मंगलवार की देर शाम वह अपनी शादी के लिए सामान खरीदने पुलिस लाइन से कसया जा रहे थे। बाइक लेकर वह बाड़ीपुल के पास पहुंचे। तभी पीछे से ओवरटेक करके तीन बाइक सवार तीन युवकों ने रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई करने के बाद गले पर चाकू मार दिया। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। सिपाही ने बताया कि दशहरा/ मेला मूर्ति विसर्जन के दौरान अनावश्यक रूप से रास्ता जाम न करें, शांति व्यवस्था से मूर्ति विसर्जन करने की बात को लेकर गोलू तिवारी नाम के युवक से कहासुनी हुई थी। तब गोलू ने सिपाही की वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में गोलू ने मंगलवार की शाम अपने दोस्तों संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। गोलू ने ही चाकू से हमला किया है। इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य की तलाश जारी है।