{"_id":"6a6e5f86c982dbe591030ae5","slug":"youth-arrested-for-sexually-exploiting-a-teenage-girl-under-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1404367-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन शोषण, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन शोषण, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक विनय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का आरोप है कि जंगल एकला नंबर-दो, टोला हतवा निवासी विनय ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उससे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। शनिवार को बेटी को साथ लेकर मां गुलरिहा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।