{"_id":"65c9ab2e216084f62c05000d","slug":"youth-arrested-for-abusing-girls-in-gorakhpur-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवतियों पर फब्तियां कसते युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवतियों पर फब्तियां कसते युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार
Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
सार
विजय चौक पर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। सूचना पर गई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में कोतवाली इलाके के विजय चौक पर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। सूचना पर गई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी के दो साथी मौका पाकर फरार हो गए थे, पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है।
आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल जरलहा निवासी अटल विहारी मौर्य के रूप में हुई है। दरोगा रवि प्रकाश यादव ने दी तहरीर में लिखा है कि शनिवार को विजय चौक पर गश्त करने गया। वहां कुछ लड़के एकत्र थे। उनमें से एक आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था।
महिला पुलिस के साथ तत्काल घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए। आसपास के लोगों से पता चला कि वह कई दिनों से इसी तरह की हरकत कर रहा था। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।