फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth arrested for abusing girls in Gorakhpur

Gorakhpur News: युवतियों पर फब्तियां कसते युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार

Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

विजय चौक पर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। सूचना पर गई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Youth arrested for abusing girls in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में कोतवाली इलाके के विजय चौक पर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। सूचना पर गई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी के दो साथी मौका पाकर फरार हो गए थे, पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल जरलहा निवासी अटल विहारी मौर्य के रूप में हुई है। दरोगा रवि प्रकाश यादव ने दी तहरीर में लिखा है कि शनिवार को विजय चौक पर गश्त करने गया। वहां कुछ लड़के एकत्र थे। उनमें से एक आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था।
विज्ञापन


महिला पुलिस के साथ तत्काल घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए। आसपास के लोगों से पता चला कि वह कई दिनों से इसी तरह की हरकत कर रहा था। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed