फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth and woman killed in road accidents three injured

Gorakhpur News: सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 15 Jan 2023 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Jan 2023 11:04 AM IST
सार

 चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर से बरगदवां के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth and woman killed in road accidents three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक व एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर से बरगदवां के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान बरगदवां निवासी कलावती (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कलावती ग्रामीण उद्योग में काम करती थीं। शुक्रवार की देर शाम मानीराम से काम करके लौट रहीं थीं। अभी वह जालान की बाउंड्री के बगल में गली के पास पहुचीं थीं कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य हादसे में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां-खजांची मार्ग के कोइलहवा गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर पानी के टैक्कर की चपेट में एक युवक आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास मिले बाइक के कागजात से उसकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के डंडवार निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक के जेब से 13 हजार 100 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी भी दे दी है।

 

ट्रेलर ने डंपर को मारी ठक्कर, ड्राइवर घायल

चिलुआताल थाना क्षेत्र कालेसर कौड़िया फोरलेन पर शनिवार की सुबह ट्रेलर ने डंपर में ठोकर मार दी। इस घटना में डंपर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया है। घायल ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि, ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दो ट्रकों की चक्कर, तीन घंटे बाद कटर से काटकर चालकों को निकाला गया बाहर
विकास खंड के खड़ेसरी स्थित दुबौली गांव के पास कोहरे के चलते मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक उसमें फंस गए। इस दौरान तीन घंटे तक कटर से काटकर ट्रक से दोनों चालकों को निकाला गया। इसकी वजह से करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नकटा फुलवरिया जनपद देवरिया निवासी राम सिंह यादव देवरिया से खाली ट्रक लेकर बड़हलगंज आ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर रसूलपुर, छपरा, बिहार निवासी साधू भारती देवरिया से ट्रक में आलू लोड कर बड़हलगंज की तरफ आ रहा था। एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में दोनों ट्रक चालकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बड़हलगंज से दोनों चालकों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed