फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth and girl killed for the sake of false respect in the settlement

बस्ती में झूठी इज्जत की खातिर युवक और युवती की हत्या

Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth and girl killed for the sake of false respect in the settlement
रुधौली थाना क्षेत्र मे अंकित की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
बस्ती में झूठी इज्जत की खातिर युवक और युवती की हत्या
विज्ञापन

हत्या के बाद युवक के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया
युवती के शव को शुक्रवार रात में ही कब्रिस्तान में दफनाया
शनिवार शाम सात बजे युवक का शव गन्ने के खेत में मिला
पुलिस ने युवती के दो भाइयों को हिरासत में लिया, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली (बस्ती)। झूठी इज्जत की खातिर शुक्रवार रात में 18 वर्षीय युवक अंकित और युवती आमीना की हत्या कर दी गई। युवक के शव को हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंक दिया, जिसे शनिवार शाम सात बजे पुलिस ने बरामद किया। युवक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, युवती के शव को शुक्रवार रात में ही दफना दिया गया। मामले में पुलिस ने युवती के दो भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस युवती के शव को रविवार सुबह कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।
रुधौली थाना क्षेत्र के पडरियाचेत सिंह गांव के रामफेर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित गांव के ही इरशाद पुत्र नजीबुल्लाह के घर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। शुक्रवार रात में इरशाद की मां के बुलाने पर अंकित उनके घर गया था, लेकिन लौटा नहीं। रामफेर ने बताया कि जब अंकित घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन किया। रिंग जाती रही, मगर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका में अंकित को खोजते इरशाद के घर गए। वहां पर पता चला कि इरशाद की बहन आमीना खातून की मौत शुक्रवार रात में हो गई है, जिसे कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है। इसके बाद वे घर आ गए।
विज्ञापन

रामफेर ने शनिवार सुबह रुधौली पुलिस को बेटे अंकित के गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अंकित की खोज में लग गई। शाम सात बजे किसी ने पुलिस को बताया कि एक युवक का शव गांव के पश्चिम में स्थित गन्ने के खेत में पड़ा है। परिजनों को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान अंकित के रूप में हुई। अंकित के परिवार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने इरशाद के परिवार से पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि अंकित और आमीना की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। इसके बाद पुलिस ने आमीना के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। देर रात मौके पर डीआईजी आरके भारद्वाज और एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस की प्राथमिक जांच से लग रहा है कि युवक अंकित और युवती आमीना की हत्या आशनाई में की गई है। पुलिस युवती के शव को सुबह कब्र से निकलवाएगी। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूछताछ के लिए युवती के दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
- अंबिका राम, क्षेत्राधिकारी रुधौली, बस्ती

अंकित की फाइल फोटो

अंकित की फाइल फोटो- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed