{"_id":"631c3407c6958d5a0c6c2c68","slug":"youth-absconded-with-jewelery-on-pretext-of-showing-it-home-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर पर दिखाने के बहाने युवक जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर पर दिखाने के बहाने युवक जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 10 Sep 2022 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 PM IST
सार
पुलिस जांच करने की जगह पूरे प्रकरण को दबाने में जुटी है। पुलिस ने मकान मालिक को आरोपी बनाने की धमकी दी, जिससे डरे दुकानदार ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया है। हालांकि, जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रजही चौराहे पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान से शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का जेवर लेकर जालसाज युवक फरार हो गया। मकान मालिक को जेल भेजने की धमकी पर पीड़ित ने तहरीर नहीं दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतीहारी निवासी विपिन वर्मा की रजही चौराहे पर श्याम बिहारी निषाद के मकान में सरोज ज्वेलर्स के नाम से दुकान हैं। शुक्रवार को करीब 2 बजे रजही गांव की एक महिला एक युवक के साथ बाइक से आई थी। दुकानदार से दो सोने की चेन व पांच सोने की अंगूठी युवक के साथ दिखाने के लिए घर लेकर गई।
विज्ञापन
दुकानदार ने मकान मालिक को निगरानी के लिए महिला के साथ भेजा था। जेवरातों की कीमत दुकानदार ने एक लाख साठ हजार बताया है। मकान मालिक महिला के घर पर बैठा ही रह गया और बाइक सवार युवक दूसरे रास्ते से जेवरात लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला व मकान मालिक से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर खोराबार प्रदीप शर्मा ने विपिन वर्मा से कहा कि महिला के साथ-साथ मकान मालिक भी दोषी हैं। तहरीर दो मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज देंगे। मकान मालिक को जेल भेजने की बात दुकानदार डर गया कि मकान मालिक जेल चला जाएगा तो दुकान खाली करनी पड़ सकती है।
जांच की जगह मामले को दबाने में जुटी पुलिस
पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। पुलिस जांच करने की जगह पूरे प्रकरण को दबाने में जुटी है। पुलिस ने मकान मालिक को आरोपी बनाने की धमकी दी, जिससे डरे दुकानदार ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया है। हालांकि, जांच जारी है।