{"_id":"6ab2f26536d4af232b0ca930","slug":"young-woman-missing-youth-accused-of-abduction-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1459437-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती लापता, युवक पर अगवा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती लापता, युवक पर अगवा करने का आरोप
Wed, 23 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। मामले में उसकी मां ने धनघटा क्षेत्र के तामा गांव निवासी कृष्णा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, युवती 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में कृष्णा द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन