Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young woman consumes poisonous substance at a man's house after he refuses to marry her; dies.

Gorakhpur News: शादी से इन्कार करने पर युवती ने युवक के घर खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Young woman consumes poisonous substance at a man's house after he refuses to marry her; dies.
गंगौली (गाजीपुर)। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महरौड़ के मौजा चकसिया गांव में सोमवार की शाम सोनी नामक युवती ने एक युवक के घर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोनी के पिता ने आरोप लगाया कि नौकरी मिलने के बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इस वजह से बेटी ने यह कदम उठाया। युवती के पिता की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी देवरिया जनपद में तैनात सिपाही गोविंद राजभर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, मऊ के हलधरपुर थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी रामकृपाल राजभर ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटी सोनी राजभर (22) अपने मामा हरिहर राजभर के गांव महरौड़ गांव के मौजा चकसिया में पड़ोसी गोविंद राजभर से पांच साल से बातचीत करती थी। दोनों में संबंध था। गोविंद ने सोनी से शादी करने का वादा किया था। गोविंद का यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हो गया। इसके बाद उसने सोनी से शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि दो नवंबर को गोविंद राजभर छुट्टी पर घर आया था। जानकारी होने पर बेटी उसके घर पहुंची और शादी करने की बात कही। लेकिन गोविंद के परिवार वालों ने इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी उसके मामा के परिवार वालों को मिली तो उसे कासिमाबाद अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी गोविंद राजभर के पिता सुरेश राजभर ने बताया कि उनके घर के अंदर युवती की मौत नहीं हुई है। वह अपने मामा के घर की तरफ गई थी। बताया कि गोविंद राजभर देवरिया में सिपाही है। छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार दोपहर बाद 3 बजे ड्यूटी पर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन ...
युवती की मौत के मामले में आरोपी गोविंद राजभर और उसके परिवार के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। - राजेश कुमार त्रिपाठी, कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।

---
युवती की मां बोलीं- परिवार के सभी लोगों को थी दोनों के संबंध की जानकारी
गंगौली। मृतका की मां लखिया देवी ने बताया कि सोनी राजभर 12 वीं तक पढ़ी थी। गोविंद राजभर कई साल से बेटी के संपर्क में था और उससे शादी का वादा किया था। परिवार के सभी लोगों को इसकी जानकारी थी। सोमवार को जब खेत से घर पहुंचीं तो बेटी घर पर नहीं थी। तलाश करने के बाद गोविंद राजभर के घर फोन किया। पता चला कि सोनी वहां है और गोविंद छुट्टी पर आया था। आठ बजे रात सूचना मिली कि उसके घर पर सोनी राजभर की स्थिति गंभीर हो गई है। उसके साथ मारपीट की गई और जहर खाने की सूचना मिली। आरोपी के घर के लोगों ने बेटी को सड़क किनारे छोड़ दिया था। इसके बाद सोनी के मामा के परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सोनी राजभर चार बहन, एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed