फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young mountaineer Nitish Singh hoisted tricolor on Africa Mount Meru in 42 hours

Gorakhpur News: युवा पर्वतारोही ने 42 घंटे में अफ्रीका के माउंट मेरु पर फहराया तिरंगा, गोरखपुर का बढ़ाया मान

Mon, 02 Jan 2023 12:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Jan 2023 12:23 PM IST
सार

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने आवास पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा भेंट किया। नीतीश ने इस अभियान के माध्यम से शिक्षा सबका अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Young mountaineer Nitish Singh hoisted tricolor on Africa Mount Meru in 42 hours
गोरखपुर शहर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु (14968 फीट) पर 42 घंटे में तिरंगा फहराकर गोरखपुर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


राजेंद्रनगर के रहने वाले नीतीश माउंट मेरु को फतह करने के लिए 26 दिसंबर को मुंबई से रवाना हुए थे। 27 को तंजानिया में दोपहर 12:30 बजे से चढ़ाई की शुरुआत की और शाम 5.30 बजे बेस कैंप पहुंचे। अगले दिन सुबह 8.00 बजे से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप दो के लिए चढ़ाई शुरू की । 29 दिसंबर को मध्यरात्रि 1.20 बजे अंतिम शिखर की चढ़ाई के लिए निकले।
विज्ञापन


अपने लक्ष्य पर सुबह 6:20 बजे पहुंच कर भारत का गौरवशाली तिरंगा अफ्रीका महाद्वीप की 5वी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर फहराया। 42 घंटे में इस उपलब्धि को हासिल कर नीतीश ने रिकार्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने आवास पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा भेंट किया। नीतीश ने इस अभियान के माध्यम से शिक्षा सबका अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed