फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young mna caught on theft charges dies at jail gate in Gorakhpur

Gorakhpur: चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की जेल गेट पर मौत, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को किया था सुपुर्द

Mon, 08 Aug 2022 07:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Aug 2022 07:14 AM IST
सार

पिपराइच इलाके के एक स्कूल में चोरी हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने उसी चोरी के आरोप में प्रमोद को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी प्रमोद को हिरासत में ले लिया। महाराजगंज पनियारा निवासी प्रमोद उर्फ सोनू सिंह की पुलिस अभिरक्षा में जेल गेट पर रविवार रात मौत हो गई।

विज्ञापन
Young mna caught on theft charges dies at jail gate in Gorakhpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के पिपराइच थाने में चोरी के आरोप में पकड़े गए महाराजगंज पनियारा निवासी प्रमोद उर्फ सोनू सिंह की पुलिस अभिरक्षा में जेल गेट पर रविवार रात मौत हो गई। आनन-फानन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जेल में दाखिल कर दिया गया था और वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। 
विज्ञापन


उधर, आरोपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक स्कूल में चोरी हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने उसी चोरी के आरोप में प्रमोद को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी प्रमोद को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस को उसके पास से महज एक फावड़ा बरामद हुआ, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खुद की पीठ थपथपाई और 24 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी में रविवार सुबह चिउटहा नहर के पास प्रमोद की गिरफ्तारी दिखाते हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसका डोजियर भरने के लिए पुलिस डीसीआरबी लेकर गई। इसके बाद ऑटो से पुलिस उसे जेल दाखिल करने जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जेल लेकर पहुंची पुलिस ने जेल में तैनात डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। गेट पर ही सीने में दर्द की शिकायत की जांच डॉक्टर ने की तो उसका ब्लड प्रेशर काफी कम था। पुलिस के मुताबिक, जेल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।
Trending Videos

न्यायालय से मेडिकल के बाद युवक को जेल लेकर पुलिस जा रही थी। जेल के करीबी उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। आरोपी को जेल में दाखिल कर जेल डॉक्टर को सूचना दी गई। जेल के डॉक्टर ने जांच के बाद ब्लड प्रेशर कम बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है।
-मनोज अवस्थी एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed