फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man's leg amputated due to collision with container, driver kept dragging bike for two kilometers

Gorakhpur News: कंटेनर की टक्कर से युवक का पैर कटा, चालक दो किलोमीटर घसीटता रहा बाइक

Fri, 22 Dec 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

पीपीगंज के वार्ड संख्या एक आंबेडकर नगर निवासी अखिलेश्वर (21) व करण (20) शहर में रोजाना मजदूरी करने जाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे घर वापस आते समय रायपुर गांव के समीप एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Young man's leg amputated due to collision with container, driver kept dragging bike for two kilometers
पीपीगंज में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके के रायपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे के करीब कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक का पैर कट गया और उसकी बाइक कंटेनर में फंस गई। आरोप है कि भागने के चक्कर में चालक दो किलोमीटर तक बाइक फंसे कंटेनर को भगाता रहा। घिसट रही बाइक से चिंगारी निकलती देख स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के वार्ड संख्या एक आंबेडकर नगर निवासी अखिलेश्वर (21) व करण (20) शहर में रोजाना मजदूरी करने जाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे घर वापस आते समय रायपुर गांव के समीप एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खौफनाक था कि करण का दाहिना पैर कट कर शरीर से अलग हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली में डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कंटेनर चालक, बाइक को घसीटता हुआ लगभग दो किलोमीटर तक ले गया। घसीटते बाइक से चिंगारियां निकलते देख ग्रामीणों ने कंटेनर को रसूलपुर चकिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed