फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man threatened over phone after cancelling ride; told, "I'll chop you up and throw you away."

यूपी: वाराणसी के युवक को गोरखपुर में धमकी, राइड कैंसिल पर राइडर ने कहा- क्यों कैंसिल की; काट दूंगा

Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
सार

रामगढ़ताल क्षेत्र में ऑनलाइन बाइक राइड कैंसिल करने पर युवक को धमकी का मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा ने गोरखनाथ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Young man threatened over phone after cancelling ride; told, "I'll chop you up and throw you away."
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र में राइड कैंसिल करने पर एक युवक को फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राइड कैंसिल करने के बाद राइडर ने उसे 22 बार कॉल किया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि राइड कैंसिल क्यों की, आपको काटकर फेंक दूंगा।

विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गोरखनाथ थाने में की है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं और इसी सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। हेमंत ने बताया कि सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद रामगढ़ताल जाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन राइड (बाइक) बुक की।
विज्ञापन


इसके करीब एक मिनट बाद उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। आरोप है कि इसके तुरंत बाद राइडर ने उन्हें फोन किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed