{"_id":"64f1da48ad92f63dc50d2285","slug":"young-man-surrounded-and-beaten-after-asking-about-stolen-bike-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी की बाइक के बारे में पूछने पर युवक को घेरकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी की बाइक के बारे में पूछने पर युवक को घेरकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 01 Sep 2023 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:04 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के धर्मपुर में युवक को मनबढ़ों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि वह मामा की चोरी गई बाइक को खोजते हुए पहुंचा था। लावारिस हाल में बाइक मिलने पर उसने वहां मौजूद युवकों से इसके बारे में पूछा, जिसके बाद उसे मारा-पीटा गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार की है। घोसीपुरवा निवासी आमिर अली के मामा की बाइक चोरी हो गई। आमिर पुलिस को सूचना देने के बाद खुद बाइक की तलाश कर रहा था। शाम में उसे पादरी बाजार बीज गोदाम के पास अपनी बाइक लावारिस हाल में मिल गई। उस बाइक के पास कुछ युवक भी खड़े थे। उसने युवकों से पूछ लिया कि बाइक किसने लाई, आप ने देखा है क्या? इसी बात से नाराज युवकों ने उसे घेर लिया ओर बेल्ट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें: महिला शिक्षकों ने अपशब्द कहने का लगाया आरोप, प्रधानाचार्य को चप्पल से पीटा
विज्ञापन
मारपीट होता देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो किसी तरह से आमिर उनकी चंगुल से छूटा और फिर घटना की सूचना मामा और पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस युवक आमिर को इलाज के लिए भेजी। पुलिस ने आमिर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।