फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man stabbed to death with a cockerel knife in enmity

Gorakhpur: रंजिश में युवक को मुर्गा काटने वाला चाकू घोंपकर हत्या, मचा हड़कंप

Tue, 20 Dec 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

राहुल यादव ड्राइविंग करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी गांव के ही दो भाइयों संतोष व किरन निषाद से पुरानी रंजिश है। दोनों से पहले भी राहुल की मारपीट हुई थी और बेलीपार पुलिस ने केस दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। सोमवार को एक बार फिर राहुल का आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों ने मुर्गा काटने वाले चाकू से राहुल यादव पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Young man stabbed to death with a cockerel knife in enmity
मृतक राहुल यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के जुड़ापुर गांव में सोमवार की शाम पांच बजे के करीब राहुल यादव (34) की चाकू घोंपकर बदमाशों ने हत्या कर दी। बीच-बचाव करने गए दो युवक भी चोटिल हो गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी चिकन की दुकान चलाते हैं। दोनों ने मुर्गा काटने वाले चाकू से वारदात की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राहुल यादव ड्राइविंग करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी गांव के ही दो भाइयों संतोष व किरन निषाद से पुरानी रंजिश है। दोनों से पहले भी राहुल की मारपीट हुई थी और बेलीपार पुलिस ने केस दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। सोमवार को एक बार फिर राहुल का आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों ने मुर्गा काटने वाले चाकू से राहुल यादव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने गए रूपेश और अन्नू भी चोटिल हो गए। गंभीर हालत में गांव वाले उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांच बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था राहुल

राहुल की तीन बहनें व दो भाई हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल की शादी नहीं हुई थी। छोटा भाई 15 वर्षीय रोहित ग्यारहवीं का छात्र है। राहुल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में दादा रामसूरत व दादी लालजोता देवी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल ड्राइविंग करके जीवन यापन करता था।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुराने विवाद में चाकू से हमला किया गया, जिसमें युवक की मौत हो गई। पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विवाद को हल्के में ली थी पुलिस, चली गई जान
राहुल का गांव के दो युवकों से पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। पुलिस ने एक बार केस दर्ज किया तो दूसरी बार समझौता करा दिया। कठोर कार्रवाई न होने की वजह से आरोपियों का मन बढ़ गया और सोमवार को चाकू घोंपकर राहुल की जान ले ली। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, छह महीने पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। उस दौरान एक पक्ष से राहुल भी गया था। उसका कहना था कि वह बीच-बचाव करने गया था। इस मामले में रोहित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया था। पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन सात साल से कम की सजा होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

इसके बाद एक बार फिर मारपीट हुई और केस दर्ज हुआ। दो महीने पहले हुए विवाद में पुलिस ने समझौता करा दिया। लोगों का कहना है कि बार-बार हो रहे विवाद को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और सोमवार को राहुल की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed