{"_id":"61fe255683af4a31872aad42","slug":"young-man-sleeping-in-home-beaten-up-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बरामदे में सोए युवक को खेत में ले जाकर पीटा, मरा समझकर छोड़ गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बरामदे में सोए युवक को खेत में ले जाकर पीटा, मरा समझकर छोड़ गए बदमाश
Sat, 05 Feb 2022 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:50 PM IST
सार
इंस्पेक्टर गगहा जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के भीतरी दुबौली गांव में बृहस्पतिवार की रात बरामदे में सोए युवक को खेत में ले जाकर मारने-पीटने का मामला सामने आया है। बदमाश युवक को मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। एक निजी अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भीतरी दुबौली निवासी नीरज राय घर के बरामदे में बृहस्पतिवार को सोए थे। रात में पांच से छह लोग आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें खेत की ओर लेकर चले गए। खेत में नीरज की बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन
पिटाई से बेहोश होने पर हमलावर उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह गांव के लोग उस ओर गए तो घरवाले भी पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गगहा जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।