फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Young man shot in the head, body thrown in the forest

Gorakhpur News: युवक के सिर में गोली मारी, शव जंगल में फेंका- 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Sun, 04 Aug 2024 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Young man shot in the head, body thrown in the forest
खोराबार के कुसम्ही जंगल में मिला हत्या कर फेका गया शव जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर खोराबार  क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में शनिवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गोली लगने के निशान हैं। माना जा रहा है कि गोली मारकर हत्या की गई है, इसके बाद शव जंगल की कच्ची सड़क पर फेंक दिया गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। घटनास्थल से ही 315 बोर का कारतूस भी मिला है। शव को मोर्चरी में भेजकर पुलिस उसकी पहचान कराने में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दो बजे के करीब खोराबार थाने से 800 मीटर की दूरी पर सूबा वन चौकी के पास कुसम्ही जंगल की कच्ची सड़क पर युवक का शव मिला। युवक के सिर में गोली लगने से छेद हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक नीली टी-शर्ट, नीली लोवर और सफेद रंग का बनियान पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

In Gorakhpur, Young man shot in the head, body thrown in the forest
खोराबार के कुसम्ही जंगल में मिला हत्या कर फेका गया शव - फोटो : अमर उजाला
कपड़ों की तलाश में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला है, इसलिए पहचान कराने में दिक्कत आ रही है। शव के स्थान से कुछ कदम दूर हरे रंग का हवाई चप्पल, सिलाई मशीन व तमंचा में डालने वाला तेल भी मिला है। घटनास्थल के चारों तरफ घूमकर पुलिस ने जांच पड़ताल भी की, लेकिन कहीं कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा।

इससे पहले भी क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया था शव
20 जुलाई की रात में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल निवासी 50 वर्षीय रामबदन की हत्या की गई थी। 21 जुलाई की सुबह उनका शव थाना क्षेत्र के वनसप्ती माता मंदिर के सामने बेलवार जाने वाली सड़क के किनारे पुलिस को मिला था। पुलिस अभी इस घटना का पर्दाफाश भी नहीं कर पाई थी, तभी एक और हत्या कर फेंका गया शव मिल गया। अब दोनों हत्याओं का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि खोराबार के कुसम्ही जंगल में एक शव मिला है। उसके सिर में गोली मारने का घाव है। शव की पहचान कराई जा रही है। मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed