{"_id":"6557269ed13a0f3278025c41","slug":"young-man-returning-from-immersion-beaten-inside-house-two-arrested-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विसर्जन से लौट रहे युवक को घर में घुसकर पीटा, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विसर्जन से लौट रहे युवक को घर में घुसकर पीटा, दो दबोचे
Fri, 17 Nov 2023 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर खंता में बुधवार की रात मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दोस्तों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को बचाव के लिए एक घर में गया तो वहां पर घुसकर पीटा गया। पुलिस ने राजन सोनकर की तहरीर पर मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बिलंदपुर खंता में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि मूर्ति विसर्जन से लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिए। जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
जांच में सामने आया कि बाइक से एक लड़के को धक्का लगने की बात पर विवाद हुआ था, जिसे बाद में प्रतिमा विसर्जन से जोड़ दिया गया। पुलिस जब पहुंची तो प्रतिमा नहीं उठी थी। विवाद के बाद मोहल्ले में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का गोरक्षघाट मिट्टी से पटा, दलदल में धंसा ट्रैक्टर
बिलंदपुर निवासी राजन सोनकर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपने दोस्त मोहल्ले के संदीप के साथ बिलंदपुर खंता की ओर से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अदनान, मतलूब खान और अब्दुल नईम और अन्य 20 अज्ञात लोगों ने घेरकर पिटाई की। घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में जुटी है।