फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goraksh Ghat covered with mud tractor sunk in swamp

Chhath Puja: गोरखपुर का गोरक्षघाट मिट्टी से पटा, दलदल में धंसा ट्रैक्टर

Fri, 17 Nov 2023 01:54 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

प्रभारी अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय ने कहा कि नदी से मिट्टी निकालने के लिए डीएम ने पहले ही निर्देश दिए थे, लेकिन संबंधित विभाग ने मिट्टी नहीं हटाई। अब नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। छठ के पहले घाटों को तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Goraksh Ghat covered with mud tractor sunk in swamp
गोरक्षघाट पर जमी मिट्टी समतल करने के दौरान ट्रैक्टर धंस गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 छठ महापर्व आज से शुरू हो जाएगा, लेकिन राप्ती नदी के मुख्य पूजा स्थल गोरक्षघाट पर ही अभी व्यवस्था अधूरी है। कई घाटाें की सजावट भी नहीं हुई है। राजघाट स्थित गोरक्षघाट पर मिट्टी का ढेर पड़ा है। नदी किनारे इतनी दलदल है कि बृहस्पतिवार को मिट्टी हटाने के लिए लगाया गया ट्रैक्टर उसमें फंस गया। वह नदी में गिरने से किसी तरह से बचा। हालांकि घाट पर जमीन कब्जाने के लिए पहले से लगाई गई बांस-बल्ली हटा दी गई है, लेकिन गोरक्षघाट पर अव्यवस्था देखकर कई श्रद्धालु बिना वेदी बनाए ही लौट गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे वेदी बनाने गोरक्षघाट पहुंचे बक्शीपुर के अतुल परेशान नजर आए। बोले-घाट के किनारे मिट्टी का ढ़ेर है। मिट्टी को हटाकर वेदी बनाना बेहद कठिन है। अगर कल तक व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो कहीं और वेदी बनाएंगे। घंटाघर के मनोज आर्या भी वेदी बनाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि उनका परिवार राजघाट पर ही वेदी बनाकर पूजन-अर्चन करता है। इस बार तो यहां बहुत दलदल है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें, घर वालों से बात करेंगे कि कहीं दूसरी जगह वेदी बना ली जाए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु राप्ती नदी के घाटों पर पहले से ही वेदी बनाकर छठ पूजा की तैयारी में जुट जाते हैं। वेदी बनाने का काम तीन-चार दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। राप्ती नदी के दोनों किनारे पर लोग वेदियां बनाते हैं।

बृहस्पतिवार को राजघाट पर हाल यह था कि एक तरफ शव का अंतिम संस्कार हो रहा था तो उसके किनारे पर गंदगी का ढेर लगा था। दूसरे किनारे पर कुछ वेदी बने थे। नगर निगम की तरफ से मिट्टी के ढेर को हटाया जा रहा है। अगर ये मिट्टी का ढेर शुक्रवार दोपहर तक नहीं हटा तो यहां वेदियां बनाने और पूजा करने में मुश्किलें आ सकती हैं।
 

पहले ट्रैक्टर धंसा, फिर तेल खत्म हो गया
नदी किनारे घाट से मिट्टी हटाने और घाट किनारे बैरिकेडिंग का जिम्मा एक निजी ठेकेदार को दिया गया है। बृहस्पतिवार को पहले ट्रैक्टर दलदल में धंस गया, किसी तरह से उसे निकाला गया तो स्टार्ट ही नहीं हो सका। चालक ने बताया कि तेल खत्म होने से ट्रैक्टर बंद हो गया है।

प्रभारी अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय ने कहा कि नदी से मिट्टी निकालने के लिए डीएम ने पहले ही निर्देश दिए थे, लेकिन संबंधित विभाग ने मिट्टी नहीं हटाई। अब नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। छठ के पहले घाटों को तैयार कर लिया जाएगा।


 

ताल के किनारे वेदी बनाने का काम शुरू

नगर निगम के 80 वार्डों में 349 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं। गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के सरोवर, रामगढ़ताल पर वेदियां बनाकर श्रद्धालुओं ने स्थान आरक्षित कर लिया है। इसके अलावा राजघाट, महेसरा, डोमिनगढ़, तकियाघाट, हनुमानगढ़ी के घाटों पर वेदी बनाने का काम भी जोरों पर है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सभी छठ घाटों पर बनाए गए अस्थायी तालाबों में पानी भरने का कार्य जलकल खंड की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed