फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man reached second marriage then wife reached mandap with police

गोरखपुर: दूसरी शादी करने पहुंचा था युवक, पुलिस लेकर मंडप में पहुंच गई पत्नी

Mon, 13 Dec 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

पुलिस हस्तक्षेप के बाद रुकी शादी, माफी मांगकर पत्नी के साथ लौटा दूल्हा, एक बच्चे का पिता है युवक।

विज्ञापन
young man reached second marriage then wife reached mandap with police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दूसरी शादी रचाने पहुंचे युवक को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। दरअसल आधी रात में शादी की रस्म शुरू होते ही पुलिस पहुंची और दूल्हे को थाने ले गई। मामला खुलते ही युवक को अपनी गलती का एहसास हुआ और सभी से माफी मांगते हुए पहली पत्नी के साथ ही घर लौट गया।

विज्ञापन


हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गगहा थाना क्षेत्र में तय थी। रविवार की रात समय से बरात पहुंची। द्वारपूजा व जयमाल के बाद शादी की अन्य परंपरागत रस्में शुरू हो गईं। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। रात में करीब 12 बजे अचानक गगहा पुलिस पहुंची और शादी रोकी गई।
विज्ञापन


पुलिस दूल्हे व उसके खास रिश्तेदारों को थाने लेकर लौटी। पुलिस ने बताया कि एक महिला का आरोप है कि दूल्हा बने युवक से अयोध्या में मंदिर में शादी हुई है और उनका चार साल का एक लड़का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थाने में हुई पंचायत

पति के दूसरी शादी की जानकारी होते ही महिला हरपुर बुदहट थाने पर पहुंची। वहां से गगहा पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। दूल्हे को थाने लाया गया। कुछ देर बाद महिला भी थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि वे वर्ष 2013 में पढ़ाई के दौरान मिले थे। वर्ष 2014 में परिजनों को बताए बिना शादी कर ली थी। महिला मायके ही रहती है। दूल्हा बने युवक ने इस बात पर सहमति भी जताई।

दूल्हे ने मानी गलती, साथ ले गई पत्नी को

सोमवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। बातचीत में वर और कन्या पक्ष ने सामान और पैसा वापस करने पर सहमति जताई। दूल्हा बनकर आए युवक ने लड़की पक्ष से माफी मांगी। इसके बाद शिकायत करने वाली महिला को सबके सामने पत्नी स्वीकार कर घर लौटा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed