{"_id":"61bc93542c81182397430a42","slug":"young-man-reached-police-office-for-search-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लड़खड़ाते हुए पुलिस दफ्तर पहुंचा युवक, बोला- साहब, मेरी बीबी को खोजकर लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लड़खड़ाते हुए पुलिस दफ्तर पहुंचा युवक, बोला- साहब, मेरी बीबी को खोजकर लाओ
Fri, 17 Dec 2021 07:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:11 PM IST
सार
युवक के जहर खाने की बात कहते ही हड़कंप मचा गया। महिला ने पहुंचाया अस्पताल तब मालूम हुआ कि खाया है नशे की गोली।
विज्ञापन
पत्नी को खोजने के लिए युवक ने पुलिस से गुहार लगाई। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिहार का मूल निवासी एक युवक लड़खड़ाते हुए शुक्रवार को पुलिस दफ्तर पहुंचा और जहर खाने की धमकी दी। यह सुनते ही पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
उसके पास महिला सिपाही पहुंची तो उसने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी को एक युवक लेकर फरार हो गया है, उसे खोजकर लाओ। इस बात से पुलिस सकते में आ गई। महिला पुलिसकर्मी उसे अपनी स्कूटी से तत्काल लेकर जिला अस्पताल गई। अस्पताल में पता चला कि उसने नशे की गोली खाई है। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार का निवासी शशि शेखर पांडेय गीडा की एक फैक्टरी में कर्मचारी है। वहीं पास में किराए का कमरा लेकर रहते है। दिए गए प्रार्थना पत्र में शशि शेखर ने बताया कि उसकी पत्नी 24 नवंबर से लापता है। उसे देवरिया का रहने वाला एक युवक उसे लेकर फरार हुआ है। हो सकता है उसे कहीं ले जाकर बेच दिया हो।
विज्ञापन
कई बार गीडा थाने पर गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो वह यहां पर आया है। लेकिन उसके आने की तरीके से पुलिस ऑफिस में थोड़ी देर के लिए हड़कंप जरूर मचा दिया था। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।