फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man murdered by stabbing in Kotwali area, friend seriously injured

Gorakhpur News: सड़क पर खड़े हो देख रहे थे बारात- मनबढ़ों ने युवकों पर चाकू से कर दिया हमला, 1 की मौत; एक घायल

Sun, 14 Jul 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 05:56 AM IST
सार

अलीनगर कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के आस-पास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बरात देख रहा था। इस बीच कुछ मनबढ़ आए और वे भी बरात में डांस करने लगे। इन युवकों का रोहित और शोभित से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Young man murdered by stabbing in Kotwali area, friend seriously injured
अलीनगर में हत्या के बाद जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन(बाएं), दाएं मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर में शनिवार देर रात सड़क पर खड़े दो युवकों पर कुछ मनबढ़ युवकों ने कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटना की वजह सड़क पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि जिस तरह से यह घटना हुई है, पुलिस इसे युवकों के बीच पुरानी रंजिश भी मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अलीनगर कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के आस-पास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बरात देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Young man murdered by stabbing in Kotwali area, friend seriously injured
अलीनगर में हत्या के बाद जुटी भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स बीच कुछ मनबढ़ आए और वे भी बरात में डांस करने लगे। इन युवकों का रोहित और शोभित से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित के पेट में चाकू लगने से उसकी तुरंत मौत हो गई जबकि शोभित को भी गंभीर चोट आई।

इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। उधर, हमलावर भी भाग निकले।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया है।

बरातियों ने घेर रखा था अग्रवाल भवन
हमलावर युवक बराती थे या घराती, अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया था। बरातियों ने हमलावरों के अग्रवाल भवन में भाग कर जाने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक अग्रवाल भवन घेरे रखा। हालांकि बाद में पुलिस पहुंची और जांच की।

 

Young man murdered by stabbing in Kotwali area, friend seriously injured
सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी ने घटना के बाद एकत्र लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया - फोटो : अमर उजाला

बरातियों का कहना है कि हमलावर कौन थे, उन लोगों को भी कुछ नहीं पता है। उधर, पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस तरह से दोनों पर हमला किया गया है, वह भी तब जब वे बारात में शामिल नहीं थे, ऐसे में यह भी आशंका है कि कहीं हमलावरों का इन युवकों से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम, सदर अस्पताल पर जुटी भीड़
रोहित की हत्या और शोभित के घायल होने की खबर के बाद उनके परिवारीजन और मोहल्ले के लोग काफी संख्या में सदर अस्पताल में जुट गए। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। रोहित और शोभित दोस्त बताए जा रहे हैं। रोहित शहर के एक हाॅस्पिटल में काम करता था। उसके पिता कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। रोहित तीन भाई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अलीनगर में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों युवक वहीं पास के रहने वाले हैं। घटना क्यों और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवक खुद बरात में शामिल थे या फिर चाकू मारने वाले बरात में शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed