{"_id":"651a84d94a45e0256e00aca8","slug":"young-man-living-with-female-friend-dies-under-suspicious-circumstances-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Oct 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि युवक नशे एवं जुआ का आदि था, जिसके कारण आए दिन महिला मित्र से विवाद होता रहता था। कई बार चार पहिया वाहन और घर से रुपये लेकर गायब रहता था। महिला मित्र का आरोप है कि हाल ही में चार पहिया गाड़ी गिरवी रखकर किसी से तीन लाख रुपये कर्ज लेकर घर से गायब था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो में महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक रविवार शाम चार बजे बंद कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला। महिला मित्र की सूचना पर जब कि पुलिस पहुंचती तब तक आसपास के लोग खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। युवक को फंदे से उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर निवासी राहुल जायसवाल (30 वर्ष), हरसेवकपुर नंबर दो के चौहान टोले में महिला मित्र के घर लगभग तीन वर्षों से रह रहा था। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है, उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक नशे एवं जुआ का आदि था, जिसके कारण आए दिन महिला मित्र से विवाद होता रहता था। कई बार चार पहिया वाहन और घर से रुपये लेकर गायब रहता था। महिला मित्र का आरोप है कि हाल ही में चार पहिया गाड़ी गिरवी रखकर किसी से तीन लाख रुपये कर्ज लेकर घर से गायब था।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि किसी तरह गाड़ी बंधक से छुड़ाई गई थी। दो महीने बाद युवक घर आया तो इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। रविवार को युवक कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर लटक गया।